छत्तीसगढ़

CG : नौकरी का ऑफर आया तो पहले जांचें …

By kadwaghut|17 Sep 2026, 12:08 PM
f X W

खैरागढ़ | साइबर जागृति अभियान के पांचवें सप्ताह के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को फर्जी जॉब ऑफर और फिशिंग से बचने की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने युवाओं से संवाद करते हुए बताया कि साइबर ठग आकर्षक वेतन, वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन इंटरव्यू और नियुक्ति पत्र के नाम पर फर्जी वेबसाइट, ई-मेल, वाट्सएप संदेश और संदिग्ध लिंक के जरिए ठगी कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

युवाओं को फर्जी नौकरी की पहचान करने, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा नौकरी के नाम पर मांगी गई राशि का भुगतान करने से पहले संबंधित संस्था की आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय माध्यमों से पूरी जानकारी सत्यापित करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने युवाओं को स्पष्ट किया कि ओटीपी, पिन, सीवीवी, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें।

नौकरी का ऑफर मिलने पर उत्साहित होकर जल्दबाजी में दस्तावेज या पैसा भेजने के बजाय पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील की गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं अथवा cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत करें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच, 5 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins