छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : गहिरा भेड़ी से बैरागी भेड़ी की 3 किमी सड़क जर्जर, वाहन चालक हलाकान ..

By kadwaghut|17 Sep 2026, 12:51 PM
f X W

डोंगरगांव l छुरिया ब्लॉक के गहिरा भेड़ी से बैरागी भेड़ी जाने वाला करीब तीन किलोमीटर लंबा मार्ग वर्षों से बदहाल है। सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि कई जगह सड़क का नामोनिशान तक नजर नहीं आता। ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

Advertisement
Advertisement

इस मार्ग से रोजाना ग्रामीणों के साथ छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने के कारण परेशानी होती है। वहीं दोपहिया और अन्य वाहनों के चालकों को भी आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गड्ढों और पत्थरों के कारण वाहन पंचर होने तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क का निर्माण अथवा आवश्यक मरम्मत कार्य कराने की मांग की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बैंड-बाजे के साथ उपाश्रय पहुंचा कल्पसूत्र, मुनि बताएंगे ग्रंथ का आध्यात्मिक महत्व…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins