छत्तीसगढ़

CG : लिव-इन में रह रहे युवक-युवती के बीच मारपीट, थाने तक पहुंचा मामला …

By kadwaghut|17 Sep 2026, 1:27 PM
f X W

बलरामपुर। जिले के राजपुर बस स्टैंड में देर शाम उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक और युवती आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक दोनों एक-दूसरे पर हमला करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान कभी युवक युवती पर हाथ उठाता दिखाई दिया तो कभी युवती युवक को थप्पड़ मारती और उसके बाल पकड़कर जमीन पर गिराती नजर आई। बस स्टैंड में चल रहे इस हंगामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच पहले से परिचय था और दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। हालांकि, घटना के दिन ऐसा क्या हुआ जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बस स्टैंड में काफी देर तक दोनों के बीच विवाद चलता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के बीच गुस्सा कम नहीं हुआ। इसके बाद किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अलग करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि शुरुआती समय में दोनों को नियंत्रित करना पुलिस के लिए भी चुनौती बन गया। काफी प्रयास के बाद पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले जाने लगी। इसी दौरान युवती भी युवक के पीछे-पीछे पहुंच गई और रास्ते में दोबारा मारपीट करती नजर आई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले की जानकारी जुटाई।

READ ALSO  आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे जिले में एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप

पुलिस के अनुसार, फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि युवक मुस्लिम समुदाय से और युवती हिंदू समुदाय से है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विवाद का कारण क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins