छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : पानी की मोटर बंद करने को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट …

By kadwaghut|17 Sep 2026, 1:35 PM
f X W

बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में पानी की मोटर बंद करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, लोफंदी निवासी प्राची टंडन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर की रात देव लहरे, लक्की लहरे और रामकली लहरे उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान पानी की मोटर बंद करने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए विवाद बढ़ा दिया। शिकायत के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर प्राची के पिता अशोक टंडन के साथ लकड़ी के बेंत से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची प्राची और उसकी मां कौशिल्या के साथ भी मारपीट हुई। घटना में अशोक टंडन, कौशिल्या और प्राची को चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, दूसरे पक्ष की रामकली लहरे ने भी पुलिस को अपनी शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके पति ने अशोक टंडन को खेत बोने के लिए दिया था। 15 सितंबर की रात बिजली आने के बाद वह अपने बेटों रमन उर्फ लक्की और देव के साथ खेत पहुंची थीं। वहां पहुंचने पर पानी की मोटर बंद मिली। रामकली के अनुसार, मोटर बंद होने का कारण पूछने पर अशोक टंडन, कौशिल्या और खुशबू ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद मारपीट की गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे देव को लोहे के पाइप से चोट लग गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है। अब मामले की जांच शिकायत, एफआईआर, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों के आधार पर की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO  CG : चय​नित हुए तो पीएम के सामने रख सकेंगे विचार ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins