छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : महिला ने नदी में कूद कर किया आत्महत्या…

By lokesh sharma|28 Nov 2025, 11:46 AM
f X W

राजनांदगांव, मोहारा में शिवनाथ नदी में कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान ममता नगर निवासी 45 वर्षीय सरिता पटेल के रुप में हुई है। जो लंबे समय से अपने मायके में रहती थी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। बसंतपु​र प​ुलिस ने बताया कि मृतिका सरिता पटेल बुधवार रात अपने घर से निकली।

Advertisement
Advertisement

रात में ही वह मोहारा पहुंची और शिवनाथ नदी में कूद गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रात में अंधेरे की वजह से महिला को तलाश नहीं किया जा सका। गुरुवार ​सुबह गोताखोरों की टीम महिला को तलाशने में जुटी। तभी नदी के गहराई वाले हिस्से में सरिता पटेल का शव बरामद हुआ। जिसे पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान के बाद आत्महत्या की वजह सामने आएगी। हालांकि मामले को पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम माना जा रहा है

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG: इंस्टाग्राम रील में धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins