छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : कर्मचारियों को मिल रहा डिजिटल दक्षता का प्रशिक्षण…

By lokesh sharma|12 Sep 2025, 10:27 AM
f X W

प्रोजेक्ट दक्ष

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ जिले के शासकीय कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान कर रहा है। इस पहल से अधिकारी-कर्मचारी डिजिटल सशक्तिकरण की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

आज कलेक्टोरेट स्थित बीपीओ मल्टीलेवल पार्किंग में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानपाठक और प्राचार्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर और मोबाइल के मूल उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल डॉक्यूमेंट प्रबंधन, ईमेल तथा अन्य आवश्यक ऑनलाइन टूल्स की जानकारी दी गई। ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ का उद्देश्य कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता लाना है। इस प्रयास से शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक सरल, पारदर्शी एवं स्मार्ट बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मंडल का कार्यक्षेत्र अब आवास निर्माण तक सीमित नहीं, सड़क, पुल-पुलिया, खेल परिसर, सार्वजनिक भवन और शहरी पुनर्विकास जैसी परियोजनाओं में भी बढ़ेगी भागीदारी : मंत्री चौधरी

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button