छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon: साइबर ठगी के ₹1.39 लाख खाते में आए, खाताधारक पर केस

राजनांदगांव। साइबर धोखाधड़ी की रकम बैंक खाते में प्राप्त करने और उसके उपयोग के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक खाताधारक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी और बैंक से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा की राजनांदगांव शाखा के एक चालू खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी की पांच शिकायतें जुड़ी मिलीं। इन शिकायतों से संबंधित कुल 1 लाख 39 हजार 700 रुपये की राशि 27 मई से 4 जुलाई 2025 के बीच खाते में आई थी।
पुलिस का आरोप है कि खाते का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को प्राप्त करने और उसके उपयोग में किया गया। दस्तावेजों की जांच में प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर खाताधारक के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) और 317(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।
अगली खबर लोड हो रही है...


