छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मोहारा के फिल्टर प्लांट में सिलेंडर का नट खुलने से फैली क्लोरिन गैस, हड़कंप…

By kadwaghut|30 Jul 2026, 11:03 AM
f X W

राजनांदगांव , मोहारा के वाटर फिल्टर प्लांट में बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार रात यहां फिल्टर के वर्क के दौरान क्लोरिन गैस का रिसाव हो गया। गैस का रिसाव इतना तेज था कि आसपास हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिन्होंने ​क्लोरीन गैस के सिलेंडर को पास मौजूद दूसरी पानी की टंकी में डालकर गैस का रिसाव रोका।

Advertisement
Advertisement

फिल्टर प्लांट के कर्मचारियों ने बताया कि क्लोरिन गैस सिलेंडर में रखी हुई है। जिसमें एक सिलेंडर का नट ​ढीला होकर खुल गया। इससे गैस तेजी से फैलने लगा। हालांकि समय रहते इसे नियंत्रित करने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बारिश और नमी की वजह से भी गैस ने नुकसान नहीं किया। इधर घटना की सूचना के बाद महापौर मधुसूदन यादव फिल्टर प्लांट पहुंचे।

उन्होंने प्लांट का संचालन करने वाली कंपनी के कर्मचारियों से चर्चा की। उन्हें समझाइश दी कि संवेदनशील प्लांट में सावधानी बरतते हुए व्यवस्था सुदृढ़ रखें। जिससे किसी प्रकार की अप्र्रिय स्थिति निर्मित न हो। प्लांट कर्मियो की सजगता से स्थिति सामान्य हुई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins