छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : भदौरिया चौक में पुरानी रंजिश पर मारपीट, चाकू लगने से युवक घायल

राजनांदगांव। चिखली चौकी क्षेत्र के भदौरिया चौक स्थित पानठेले के पास पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और चाकू से हमले की शिकायत सामने आई है। घटना 9 नवंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे की बताई गई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान सोहेल खान, मानु उर्फ एकलव्य पटेल और विक्की वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
शिकायत में बताया गया है कि मारपीट के दौरान सोहेल ने एलिश खान पर चाकू से हमला किया। बचाव के दौरान चाकू आदित्य रामटेके की ठुड्डी पर लग गया, जिससे उसे चोट आई। शिकायतकर्ता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
अगली खबर लोड हो रही है...




