राजनांदगांव : नाला निर्माण और पाइपलाइन विस्तार पर एमआईसी की मुहर …
राजनांदगांव l नगर निगम में महापौर परिषद की बैठक पूरी हुई। बैठक महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में रखी गई थी। जिसमें विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिससे शहर के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
बैठक में लखोली- कन्हारपुरी से मोहारा बाइपास तक के लिए 208.32 लाख रुपए व रेवाडीह चौक से गोकुल नगर तक नाला निर्माण के लिए 250 लाख रुपए की निविदाओं की अनुशंसा की गई। इसके अलावा वार्डों में विद्युतीकरण कार्यों के साथ-साथ, जिला अस्पताल के पास से महामाया चौक तक और महाजन बाड़ी से स्टेशन पारा तक 250 एमएम डीआई पाइपलाइन विस्तार पुराना गंज मंडी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेलवे स्टेशन रोड स्थित नवीन व्यावसायिक परिसर, टांकाघर व्यावसायिक परिसर की दुकानों और यातायात नगर के रिक्त भूखंडों के लिए निर्धारित नवीन प्रीमियम दरों और आरक्षित मूल्यों का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा भी विभिन्न विषयों पर एमआईसी की बैठक में चर्चा कर स्वीकृति की मुहर लगाई गई। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।



