छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : हाथी का कहर, जंगल गए ग्रामीण को मार डाला…

By kadwaghut|30 Aug 2026, 5:08 PM
f X W

सूरजपुर , जंगल में काम करने गए एक ग्रामीण की जिंदगी दर्दनाक तरीके से खत्म हो गई, जब अचानक उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दरअसल, यह पूरा मामला प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम जजावल का है। बताया जा रहा है कि, ग्रामीण जंगल में काम के सिलसिले में गया था। इसी दौरान अचानक उसका सामना हाथी से हो गया। इससे पहले कि, ग्रामीण कुछ समझ पाता, हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे कुचल दिया।

घटना के बाद जंगल से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना संबंधित लोगों और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। लगातार हाथियों के हमले से हो रही मौतों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों में वन विभाग से हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग उठ रही है।फिलहाल वन विभाग की टीम घटना की जांच में जुटी है और मृतक के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बेटी की उच्च शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए मां ने शुरू की नियमित बचत, सालभर में जमा होंगी 12 हजार रुपये

Related Articles

Back to top button