छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अलर्ट : जिले के जर्जर स्कूल भवनों में नहीं लगेंगी कक्षाएं…

By lokesh sharma|16 Jun 2026, 10:55 AM
f X W

राजनांदगांव , गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद 16 जून से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होगी। नए शिक्षा सत्र से पहले प्राचार्यों को अलर्ट जारी किया गया है। जिले के जर्जर भवनों में कक्षाएं नहीं लगाई जाएंगी। डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के अफसरों की टीम ने नए शिक्षा सत्र से पहले स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारी की समीक्षा की। स्कूलों में सफाई, सुरक्षा, बच्चों की 100 प्रतिशत उपस्थिति को लेकर फोकस रहेगा।

डीईओ ने बताया कि हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी, माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयकों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि अति जर्जर भवनों में कक्षाएं नहीं लगाएं। तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था का प्रस्ताव भेजें। एक परिसर में स्कूल संचालित होने पर पाली और टाइमिंग अनुसार एडजस्टमेंट करेंगे। कक्षाओं, छतों, शौचालयों, पेयजल, रसोई, सफाई की जानकारी ली। पहली, छठवीं और 9वीं में प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत कर शत-प्रतिशत प्रवेश का लक्ष्य पूरा करेंगे। ‘दैनिक भास्कर’ ने जिले के जर्जर स्कूल भवनों की पड़ताल कर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियां होंगी बीईओ राजू राम साहू ने बताया कि नए सत्र में प्रशासनिक शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। प्राथमिक स्तर पर बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को प्राथमिकता देने, कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उपचारात्मक कक्षा लगाने, पुस्तकालयों को सक्रिय करने के साथ खेल और सह-शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने कहा गया है। स्कूल परिसर और भवन, रसोई की सफाई, पेयजल, शौचालय, ब्लैकबोर्ड और फर्नीचर की व्यवस्था दुरुस्त की गई है।

READ ALSO  राजनांदगांव : अस्पताल में डॉगी का इलाज नहीं! डॉक्टरों ने अतरिया ले जाने की दी सलाह...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button