उत्तर प्रदेशराज्‍य

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी, यहां देखें स्टॉपेज और समय

By Admin|21 Oct 2026, 9:51 AM
f X W

महोबा
 त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। कुल 13-13 ट्रिप चलेगी।

खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के लिए 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को रात 10:15 बजे रवाना होगी। यह छतरपुर, टीकमगढ़, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होते हुए अगले दिन सुबह 11 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी में हजरत निजामुद्दीन से 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दोपहर 12:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 3:30 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

ट्रेन में 5 स्लीपर, 12 सामान्य, 1 एसी थ्री टियर और 2 एसएलआर सहित कुल 20 कोच होंगे। झांसी रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिचालनिक कारणों से खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल एक्सप्रेस को रद्द कर उसके स्थान पर यह ट्रेन चलाई जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पन्ना में आबकारी विभाग में फेरबदल, हरीश पाण्डेय बने पवई वृत्त प्रभारी

Related Articles

Back to top button