राजनांदगांव : आध्यात्मिक चेतना के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भावना का दिया संदेश…

राजनांदगांव , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा (ज्ञान मान सरोवर) आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी के समक्ष 16 अक्टूबर को विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, नागरिकों ने सद्भावना दीप प्रज्वलित कर शांति, प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव के अध्यक्ष सत्यनारायण डागा, पूर्व अध्यक्ष आशीष चितलांगिया, नरेंद्र लोहिया, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश लड्ढा, रमेश सोनी, नवनीत बागानी, दीपक डागा, प्रचार-प्रसार मंत्री तरुण सादानी, संगठन मंत्री हरीश गांधी, शांता चितलांगिया, प्रीति चितलांगिया, दिग्विजय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष हरजीत सिंह भाटिया व सुनीता अग्रवाल उपस्थित थे।
इसी क्रम में सनातन धर्म महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक, प्रदेश महिला अध्यक्ष मौसमी शर्मा, प्रदेश महामंत्री ममता शर्मा, जिला अध्यक्ष ममता सोनी, प्रदेश सहसचिव संजय अग्रवाल व शहर कार्यकारिणी सदस्य पूजा पटाक ने भी चैतन्य देवियों की झांकी के समक्ष सद्भावना दीप प्रज्ज्वलित किया।




