मध्य प्रदेशराज्‍य

पन्ना में आबकारी विभाग में फेरबदल, हरीश पाण्डेय बने पवई वृत्त प्रभारी

By Admin|18 Oct 2026, 3:17 PM
f X W

पन्ना
जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य के प्रतिवेदन पर पन्ना की निवर्तमान कलेक्टर ऊषा परमार ने आबकारी विभाग के मैदानी अमले की तैनाती में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है।  वर्तमान में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय पन्ना वृत्त के साथ साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में पवई वृत्त का भी कार्य देख रहे थे । प्रशिक्षण पर रहे आबकारी उपनिरीक्षक हरीश पाण्डेय की वापिसी पर पुनः उन्हें आबकारी वृत्त पवई का प्रभार प्रदान किया गया है । गौरतलब है कि इसके पूर्व में भी हरीश पाण्डेय पवई वृत्त के प्रभारी रहे है।  इस पदस्थापना के बाद आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय के पास पन्ना वृत्त के साथ देशी मद्यभांडागार पन्ना का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।  जबकि आबकारी उपनिरीक्षक विक्रांत जैन के पास वृत्त अजयगढ़ के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में मद्य भांडागार अमानगंज का प्रभार है ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  योगी आदित्यनाथ बोले- यूपी में भय की जगह सुरक्षा, बेटियों को मिल रहीं बेहतर खेल सुविधाएं

Related Articles

Back to top button