छत्तीसगढ़

CG : छात्रवृत्ति: बिंदेश्वरी को मिला आय प्रमाण पत्र …

By kadwaghut|17 Sep 2026, 12:16 PM
f X W

खैरागढ़ | शासन की सेवा सेतु व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों, आम नागरिकों को आवश्यक शासकीय प्रमाण पत्र सरलता और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में गंडई कॉलेज की छात्रा बिंदेश्वरी ने छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक आय प्रमाण पत्र बनवाने सेवा सेतु केंद्र गंडई में आवेदन किया, जहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का निराकरण कर उसे आय प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Advertisement
Advertisement

प्रमाण पत्र मिलने से अब छात्रा के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना आसान हो गया है। बिंदेश्वरी ने सेवा सेतु के माध्यम से बिना अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर लगाए प्रमाण पत्र मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी सुविधा से समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। सेवा सेतु के जरिए विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : मोक्ष का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins