छत्तीसगढ़

CG : पुलिस वाहन ने बछड़े को मारी टक्कर, बछड़े की मौत

डोंगरगांव, नगर के पुराने अस्पताल के पास सुबह करीब 10 बजे राजनांदगांव की ओर से आ रही पुलिस गाडी ने एक बछड़े को जबरदस्त टक्कर मार दी । जिससे इस गौवंश को कई जगहों पर चोट आई है और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई ।

मौके पर उपस्थित लोगों कडी नाराजगी जाहिर की और उन्होंने बताया कि जिस वाहन से घटना हुआ हैं। उसमें पुलिस लिखा था और मिलिट्री के जवानों वाले कपड़े पहने थे। बैल को जबरदस्त टक्कर मारने के बाद उन्होंने पशुधन को बचाने की कोशिश नहीं की । उस समय तक बैल जिंदा था। वहीं उनके द्वारा अमानवीयता दिखाते हुए। अपने वाहन को देखा और चलते बने। मौके पर नपं अध्यक्ष और मीडिया पहुंची तब नागरिकों ने पूरी घटना बताई। जिसमे पता लगा कि उक्त वाहन डोंगरगांव थाने का नही है, और चौकी-मोहला की ओर गई है। वहीं गाडी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया, लेकिन वहां के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

Related Articles

Back to top button