छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : बारिश पर ब्रेक… तापमान 35 पर पहुंचा, यह प्रदेश में सबसे अधिक, उमस बढ़ी …
राजनांदगांव | जिले में बारिश थम गई है। आसमान साफ हो गया है। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे उच्च स्तर दर्ज हुआ है। इसके साथ ही गर्मी और उमस परेशान कर रही है। इधर मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश थमे रहने की संभावना जताई है। हालाकि कुछ हिस्सों में अंधड़ चलने की स्थिति बन सकती है। जिले में पहले जून से अब तक 832 मिमी. औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है।
अगली खबर लोड हो रही है...


