DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया

By kadwaghut|25 Dec 2025, 4:54 PM
f X W

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया है। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर वाजपेयी और मालवीय जी को नमन किया।

राज्यपाल ने कहा है कि वाजपेयी जी एक महान राजनेता, सशक्त वक्ता, कवि और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। डेका ने सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वाजपेयी जी के आदर्शों को हम जीवन में उतारने का संकल्प लें।

डेका ने कहा है कि पंडित मदनमोहन मालवीय ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति एवं अथक प्रयासों से बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की और शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया। उनके आदर्श एवं चरित्र हम सभी के लिए प्रेरक है।

इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर नमन किया।    

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : चार मांगों को लेकर 23 अक्टूबर को भिलाई में करणी सेना का प्रदर्शन...

Related Articles

Back to top button