छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बाजे कुण्डलपुर में बधाई वीर जन्मे महावीर जन्मे : पालना की भक्ति में गूंजे वीर प्रभु के गीत…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 4:56 PM
f X W

तीर्थंकर परमात्मा की प्रतिमाओं की मानक मोतियों से बनी नयनाभिराम आंगी

Advertisement
Advertisement

रायपुर । सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जैन दादाबाड़ी में पर्युषण पर्व के जन्मवांचन दिवस पर 144 एवेन्यु में गोलछा परिवार द्वारा पालना झुलाने सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक वांचन पश्चात बाजे कुण्डलपुर में बधाई की वीर जन्में महावीर भजनों से वीर प्रभु को पालने में बधाया गया।

उन्होंने आगे बताया कि पर्युषण पर्व के पंचम दिवस प्रातः जिनमंदिर के पट खुलते ही श्रावक श्राविकाओं का आना आरम्भ हो गया। सर्वप्रथम स्नात्र पूजन के परमात्मा का जन्मकल्याणक मनाया गया। पर्युषण पर्व के अवसर पर मंत्र नवकार हमें प्राणों से प्यारा मंगलाचरण से मंजू कोठारी ने प्रभु भक्ति आरंभ की , शंखेश्वर का नाथ है हमारा तुम्हारा , इस तीर्थ के दर्शन करलो जीवन हो सुखकारा से शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान का गुणगान किया। भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं को परमात्मा बन जासे म्हारो आत्मा भजन से जैन दर्शन का सार बताया कि जिन मार्ग पर चल कर प्रत्येक भक्त भी परमात्मा बन सकता है।

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने आगे बताया कि दादागुरुदेव की प्रतिमाओं की माणक मोतियों व मखमली कपड़े से नयनाभिराम आंगी बनाई गई, जिसके दर्शन करने भक्तों का तांता लगा रहा। ट्रस्टी टीकम जैन ने बताया कि रात्रि 8.15 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायक निर्मल पारख व नेहा झाबक की युगलबन्दी ने प्रभु भक्ति का रंग जमाया। प्रभुभक्ति कार्यक्रम का संयोजन मंजू कोठारी द्वारा किया गया। प्रभु भक्ति के लाभार्थी कु दिया कोचर के समवेत शिखर तप के अनुमोदनार्थ महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव कल्प गर्वित प्रेरित कोचर परिवार हैं।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय आज देखेंगे 'हनुमान अंश', फिल्म से जुड़ा खास कार्यक्रम
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins