छत्तीसगढ़

CG : अभियान: आज शाम 2.5 लाख दीयों से रोशन होगा केसीजी …

By kadwaghut|17 Sep 2026, 12:04 PM
f X W

खैरागढ़ l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा व समर्पण यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने, विभागों में बेहतर समन्वय रखने और समयबद्ध तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

अभियान के तहत गांव, वार्ड, विकासखंड और जिला स्तर पर सेवा, नागरिक सहभागिता, जनकल्याण और सुशासन से जुड़ी 13 प्रमुख पहले आयोजित की जाएंगी। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगी। जिले में इस अवसर पर 2.5 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला स्तरीय आयोजन अटल गार्डन में होगा, जबकि नगरीय निकायों और ग्रामों में भी जनभागीदारी से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। अभियान में ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता, नमो सेवा-अनकही कहानियां के तहत संगीत-नाट्य प्रस्तुतियां और आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में सम्मान व गतिविधियां होंगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गोल्फ प्रेमियों के लिए खास दिन, नवा रायपुर में आज से शुरू होगा ‘ओपन 2026’, CM साय करेंगे शुभारंभ

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins