छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: रामरतन सिन्हा का देहावसान, रवि सिन्हा को पितृशोक

By kadwaghut|16 Jul 2026, 10:36 PM
f X W

राजनांदगांव, हीरा मोती लाइन निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर रामरतन सिन्हा का आज लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया । उनकी अंतिम यात्रा हीरामोती लाइन स्थित निज निवास से शाम 5 बजे लखोली स्थित मुक्तिधाम हेतु निकाली गई, उनकी काया पंचतत्व में विलिन होने के बाद मुक्तिधाम मे आयोजित शोक सभा में विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि रूपचंद भीमनानी, सिन्हा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक सिन्हा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भावभीनी शब्दो मे उनके आदर्शों का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की ।

Advertisement
Advertisement

विदित हो कि सांईस कालेज के जनभागीदार समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पार्षद रवि सिन्हा एवं इंजीनियर राकेश सिन्हा के पिताश्री स्व . रामरतन सिन्हा 83 वर्ष के उम्र मे 2 पुत्रो एवं 2 पुत्रियो का भराभूरा परिवार छोड़ कर बम्हलीन हो गए । शोक सभा में बड़ी संख्या में सिन्हा समाज के मित्रगण, सामाजिक बंधु एवं राजनीतिक दल के लोग उपस्थित थे ।

Read Also: Rajnandgaon: नर्स से बदसलूकी का आरोप: कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, डॉक्टर बैद के खिलाफ टीम करेगी पड़ताल

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : ट्रेनें कैंसिल होने से 13 और 14 को बढ़ेगी यात्रियों की मुसीबत ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins