छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ट्रेनें कैंसिल होने से 13 और 14 को बढ़ेगी यात्रियों की मुसीबत …

By kadwaghut|12 Sep 2026, 10:24 AM
f X W

राजनांदगांव l रायपुर मंडल के ऊरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दोहरीकरण परियोजना के तहत होने वाले प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 13 और 14 सितंबर को कई यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसका असर रायपुर से गोंदिया और बीच के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। 13 को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर कैंसिल रहेगी। 14 को वापसी दिशा में 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर कैंसिल रहेगी।

जानकारी अनुसार 13 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू गोंदिया से बिलासपुर के बीच कैंसिल रहेगी। यह ट्रेन बिलासपुर से झारसुगड़ा के लिए शुरू होगी। यानी गोंदिया से बिलासपुर तक आने वाले यात्रियों को इस ट्रेन का लाभ नहीं मिलेगा। इसी तरह 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया 13 सितंबर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। इससे बिलासपुर से गोंदिया जाने वाले यात्रियों को भी वैकल्पिक ट्रेन या अन्य साधन तलाशना होगा। निर्माण कार्य का ज्यादा असर रायपुर से बिलासपुर के बीच रहेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राज्यपाल रमेन डेका से एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने की सौजन्य भेंट

Related Articles

2

Back to top button