छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मांगों को लेकर किया प्रदर्शन …
राजनांदगांव | यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आहवान पर शुक्रवार को देशभर के सभी राष्ट्रीयकृत बैंक अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई भुगतान में मैनेजमेंट, सरकार का भेदभाव पूर्ण रवैया के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल किया गया। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में सभी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस हड़ताल को अधिकारी संघ के यतीन्द्र राव दामले, कर्मचारी संघ के जिला प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने संबोधित किया। इस अवसर पर रवि श्रीवास्तव, गिरीश साहू ने होने वाले तीन दिवसीय हड़ताल पर अपनी प्रतिक्रिया से अवगत कराया।
अगली खबर लोड हो रही है...




