छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : लगातार 4 घंटे की बारिश से अस्पताल परिसर फिर डूबा …

By kadwaghut|12 Sep 2026, 9:51 AM
f X W

राजनांदगांव | मौसम का मिजाज बदलने के बाद गुरुवार की देर शाम साढ़े 5 बजे से शुरू हुई बारिश लगातार चार घंटे तक चली। इससे नाले ओवर फ्लो हो गए। इंदिरा नगर की बस्ती की गलियों में घुटने तक पानी भर गया। वहीं जिला अस्पताल का परिसर एक बार फिर पानी में कुछ घंटे के लिए डूबा रहा।

एक तरह से बारिश ने नाला सफाई की पोल खोलकर रख दी। सबसे ज्यादा समस्या इसी क्षेत्र में बनी रहती है। लगातार बारिश की वजह से कई जगह बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। रात में 10 बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली बंद रही। ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्रदेशवासियों से अपील – इस दीपावली स्थानीय उत्पाद खरीदकर कुम्हारों और छोटे व्यापारियों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाएं

Related Articles

2

Back to top button