छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : नवप्रवेशित छात्र पर टूट पड़े दर्जनभर युवक, लॉ कॉलेज में रैगिंग के आरोप …

By kadwaghut|12 Sep 2026, 10:23 AM
f X W

बिलासपुर: डीपी विप्र लॉ कॉलेज में रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज के कुछ युवकों ने एक नवप्रवेशित छात्र पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दबाव बनाया। छात्र ने जब प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार किया तो उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक नवप्रवेशित छात्र ने महेश साहू, अखिलेश समेत करीब दर्जनभर युवकों पर मारपीट और दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कॉलेज में पढ़ाई पूरी कर चुके कुछ युवक भी शामिल है। मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कॉलेज कमेटी के स्तर पर कार्रवाई का फैसला लिया है।

Advertisement
Advertisement

कॉलेज की ओर से ऐसे पुराने छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है, जिनका कॉलेज से अब कोई शैक्षणिक संबंध नहीं है। इसके अलावा पूरे मामले की जानकारी बार काउंसिल को भी भेजे जाने की बात सामने आई है। इधर, सरकंडा पुलिस ने कहा है कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से मामले की लिखित जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कॉलेज स्तर पर मामले की जांच और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले से की गोपाल ऋषिकर भारती ने मुलाकात

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins