छत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

CG : राजकीय पशु ‘शेकरू’ का शिकार करने वाला पकड़ाया, ऐसे दबोचा गया …

By lokesh sharma|09 Apr 2026, 11:03 AM
f X W

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक युवक ने महाराष्ट्र के राजकीय पशु ‘शेकरू’ (बड़ी गिलहरी) का शिकार किया। 9 शेकरू को मारने के बाद हिड़मा के गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। उसके बाद सभी शेकरू को पकाकर खा गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम युवक घर तक पहुंच गई। अब युवक को पकड़ लिया गया है। दुर्लभ प्रजाति के इस वन्य जीव का शिकार करने में युवक के अलावा 10 और भी लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल, विभागीय असफर युवक से पूछताछ कर रहे हैं। घटना बारसूर थाना इलाके की है।

Advertisement
Advertisement

आरोपी बंशी राम कवासी, बारसूर इलाके का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर उसने शेकरू के शिकार के बाद रील पोस्ट की। जिसमें हिड़मा का वायरल गाना भी जोड़ रखा था। ये रील दंतेवाड़ा वन विभाग के पास पहुंचा। जिसके बाद DFO रंगनाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देश पर दंतेवाड़ा रेंजर डॉ प्रीतेश पांडेय और गीदम रेंजर ज्योत्सना पांडेय के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने युवक की तलाश शुरू की। वन विभाग की टीम ने युवक की इंस्टाग्राम ID से उसका नंबर और लोकेशन निकाला। फिर बारसूर के अंदरूनी इलाके अबूझमाड़ क्षेत्र में बसे एक गांव पहुंची। जहां से युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि शिकार में उसके साथ कुल 11 और लोग शामिल थे। जिनकी तलाश जारी है।

आरोपी ने वन विभाग की टीम को बताया कि, जंगल में पेड़ों पर शेकरू रहते हैं। करीब दो-तीन दिन पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ जंगल गया था, जहां पहले उसने जमीन और पेड़ों की टहनियों पर ही कुछ खाने के लिए रख दिया था। जब शेकरू झुंड में खाना खाने पहुंचे तो गुलेल मारकर 9 शेकरू का शिकार किया। इसके बाद उन्हें घर लेकर आए। फिर घर के आंगन में रखकर इंस्टाग्राम रील बनाई, फिर साथियों के साथ मिलकर शेकरू को पकाकर खा गए। ये पहली दफा नहीं था कि शेकरू का शिकार किया गया हो, इससे पहले भी इस प्रजाति के वन्य जीवों का शिकार किया गया है। गीदम रेंजर ज्योत्सना पांडेय ने बताया कि, बाकी आरोपियों के नामों का पता चल गया है, जिनकी तलाश जारी है।

READ ALSO  CG : हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins