छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : लाईवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में में दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण …

By kadwaghut|05 Nov 2026, 12:37 PM
f X W

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित

बालोद । रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, पाकुरभाट में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ तथा ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ के अंतर्गत संचालित किया जाएगा।

विभिन्न संकायों में मिलेगा प्रशिक्षण

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के हितग्राहियों को रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाने विभिन्न संकायों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अंतर्गत आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट (कंप्यूटर प्रशिक्षण), फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट (ऑटोमोटिव), सोलर पीवी इंस्टालर (सूर्यमित्र) तथा सिक्यूरिटी गार्ड ट्रेड शामिल हैं।

आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक एवं पात्र हितग्राही निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन कार्यालयीन समय में जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदक को समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा 02 पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। इसके साथ ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9098427492 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, जानें क्या-क्या हो सकता है प्रभावित

Related Articles

2

Back to top button