छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बाजार में कड़ी होगी सुरक्षा, संदिग्धों की निगरानी…

By kadwaghut|05 Nov 2026, 12:25 PM
f X W

राजनांदगांव , दीपावली त्योहार को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। एसपी अंकिता शर्मा ने बुधवार को राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने त्योहार के दौरान खासकर फील्ड पुलिसिंग पर फोकस के निर्देश ​दिए।

त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल को लगातार मैदानी स्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए।यातायात को सुचारु रखने के लिए पार्किंग व्यवस्था, नो-पार्किंग जोन और ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने कहा। इसके अलावा नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र/हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सिविल टीम और पुलिस बलों द्वारा विशेष निगरानी और पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी शर्मा ने सराफा व्यापारियों, चेंबर ऑफ कॉमर्स और व्यापारिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित करने के लिए कहा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पीएम मोदी ने किया छत्तीसगढ़ के स्टाल का अवलोकन, डोकरा, बांस शिल्प और कोसा को सराहा ...

Related Articles

2

Back to top button