छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : तीन सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हुईं तो 12 नवंबर से वाहन चालक बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे…

By kadwaghut|05 Nov 2026, 12:49 PM
f X W

राजनांदगांव , वाहन चालकों की सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी मांगें लंबे समय से अधूरी हैं। इसे लेकर ड्राइवर महासंगठन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। संगठन ने 12 नवंबर से देशव्यापी बेमियादी स्टीयरिंग छोड़ो अभियान शुरू करने की चेतावनी दी है। जिले के भी वाहन चालक डोंगरगांव, डोंगरगढ़, पटकोहरा, शहर के महावीर चौक, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड और फरहद चौक पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। संगठन ने कलेक्टर को अपनी तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है।

पदाधिकारियों ने कहा जब तक सरकार मांगों पर ठोस और लिखित निर्णय नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने 25 अक्टूबर 2025 को मांगों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया था। मुख्यमंत्री का आश्वासन मिलने पर हड़ताल स्थगित की गई थी। 6 नवंबर 2025 को रायपुर में परिवहन आयुक्त, श्रम विभाग के अफसरों ने छत्तीसगढ़ में ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड गठित करने का आश्वासन दिया गया था। करीब एक साल बीतने के बाद बोर्ड का गठन नहीं हुआ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : राज्योत्सव के बीच पटवारियों का आंदोलन तेज, तूता से हटाया तो मंदिर को बनाया ठिकाना ...

Related Articles

2

Back to top button