छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : क्रिश्चियन लीडर्स को दी गई केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी…

By kadwaghut|11 Mar 2026, 1:13 PM
f X W

राजनांदगांव , क्रिश्चियन वेलफेयर सोसायटी ने शनिवार को वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च स्टेशन रोड में बैठक आयोजित की। बैठक में जिले के प्रमुख मसीही नेताओं को आमंत्रित किया गया। केंद्र सरकार द्वारा अल्प संख्यकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बताया गया भारत सरकार का अल्प संख्यक कार्य मंत्रालय मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए योजनाएं चला रहा है। इनमें पीएमजेवीके, विभिन्न छात्रवृत्तियां, नया सवेरा मुफ्त कोचिंग, नई उड़ान, सीखो और कमाओ, और एनएमडीएफसी ऋण जैसी योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

इन योजनाएं विशेष रूप से शिक्षा और आजीविका बढ़ाने पर केंद्रित हैं। मसीही समाज को योजनाओं का लाभ दिलाने पर चर्चा हुई। इसी के तहत निर्णय लिया गया कि जिले के जिम्मेदार सरकारी अधिकारियों के साथ संस्था के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संस्था के अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल, उपाध्यक्ष चन्द्रमणि वर्मा, सचिव राजमसीह, कोषाध्यक्ष सुरेश दीप, महेश वर्मा, कुमेश लहरे, पंचम सोनी, कमल मेश्राम, गन्नू वर्मा, महेन्द्र मंडल, इकेश साहू, रूपधर सार्वा और केजूराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जनभागीदारी से रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को दें विस्तार : चैयरमेन तोमन साहू

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins