DPR छत्तीसगढ समाचारबलौदाबाजार ज़िला

CG : जिले में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन लागू करने तैयारी शुरू

By lokesh sharma|12 May 2026, 5:12 PM
f X W

बलौदाबाजार, ग्रामीण विकास एवं आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के स्थान पर 1 जुलाई 2026 से प्रस्तावित “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” लागू किए जाने की तैयारी जिले में स्तर पर प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन तथा सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल के नेतत्व में जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में योजना लागू करने समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

जिले में मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत सभी कार्यों को 15 जून 2026 तक पूर्ण करने, अंतिम मापन, सत्यापन एवं अभिलेख संधारण सुनिश्चित करने कहा गया है। विशेष रूप से जल संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्यों जैसे- नवीन तालाब, डबरी, चेकडैम, वर्षा जल संचयन संरचनाएं एवं अन्य प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन कार्यों  को प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराया जाएगा।ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को निर्धारित समयावधि में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ कार्यों की सतत मॉनिटरिंग एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वृक्षारोपण एवं नर्सरी संवर्धन संबंधी कार्यों को जुलाई माह तक जारी रखने की अनुमति भी प्रदान की गई है, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा मिल सके।


विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ प्राथमिकता एवं गंभीरता के साथ सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि ग्रामीण परिवारों को सतत रोजगार, बेहतर आजीविका एवं समृद्ध ग्राम विकास का लाभ प्राप्त हो सके।

READ ALSO  CG : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins