छत्तीसगढ़

‘वोट चोरी-गद्दी छोड़’ अभियान के तहत कांग्रेस 9 सितंबर को करेगी शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय नेता पहुंचेंगे बिलासपुर

By Admin|04 Sep 2025, 10:11 AM
f X W

रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित धांधली और चुनाव प्रणाली में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है. मंगलवार को राजीव भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने 9 सितंबर को बिलासपुर में ‘वोट चोरी-गद्दी छोड़’ रैली आयोजित करने का निर्णय लिया.

इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई. बैज ने जिला अध्यक्षों के साथ रणनीति बनाई और संगठनात्मक कमेटियों के गठन की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में मतदाता सूची में अनियमितताओं की शिकायतों पर भी मंथन हुआ, जिसमें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त रिपोर्ट्स पर विचार-विमर्श किया गया.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : भिलाई स्टील प्लांट बिकने की खबरों पर बड़ा खुलासा, इस्पात मंत्रालय ने किया साफ; जानें क्या है पूरा सच ...

Related Articles

Back to top button