छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत…

By kadwaghut|04 Nov 2026, 4:30 PM
f X W

राजनांदगांव | नेशनल हाईवे पर ग्राम बनभेड़ी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने मंगलवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसा शाम करीब पौने 7 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार तुमड़ीबोड़ की ओर से राजनांदगांव आ रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही है। मृतक झंडा तालाब क्षेत्र के यादव परिवार का बताया गया है। नेशनल हाईवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले तीन महीनों में इस मार्ग पर यह छठवीं मौत है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG News: नेताओं की VIP सुरक्षा पर सालाना ₹150 करोड़ का खर्च, बस्तर से प्रदेशभर तक सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Related Articles

2

Back to top button