छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के बीच चलेगी दीपावली-छठ पूजा स्पेशल ट्रेन …

By kadwaghut|04 Nov 2026, 4:27 PM
f X W

रायपुर । दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के मध्य 3-3 फेरों के लिए दीपावली और छठ पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक बुधवार 04, 11 एवं 18 नवम्बर 2026 को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन बरौनी से प्रत्येक गुरुवार 05, 12 एवं 19 नवम्बर 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है |

गाड़ी की समय सारिणी –
गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक बुधवार दिनाँक 04, 11 एवं 18 नवम्बर 2026 को 10.30 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.15 बजे, प्रस्थान 11.20 बजे, भाटापारा आगमन 12.12 बजे, प्रस्थान 12.14 बजे, बिलासपुर आगमन 13.15 बजे, प्रस्थान 13.25 बजे, चांपा आगमन 14.14 बजे, प्रस्थान 14.16 बजे, रायगढ़ आगमन 15.08 बजे मार्ग के ठहराव वाले अन्य स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन 11.00 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी |

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन बरौनी से प्रत्येक गुरुवार दिनाँक 05, 12 एवं 19 नवम्बर 2026 को 14.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले रायगढ़ स्टेशन आगमन 12.25 बजे, प्रस्थान 12.27 बजे, चांपा स्टेशन आगमन 13.35 बजे, प्रस्थान 13.37 बजे, बिलासपुर स्टेशन आगमन 15.55 बजे, प्रस्थान 16.05 बजे, भाटापारा स्टेशन आगमन 19.10 बजे, प्रस्थान 19.12 बजे, रायपुर स्टेशन आगमन 21.05 बजे, प्रस्थान 21.10 बजे तथा 23.05 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी |

READ ALSO  करेलीबड़ी और सुहेला में नवीन शासकीय महाविद्यालयों के लिए 66 पदों के सृजन को मिली स्वीकृति

गाड़ी का ठहराव
रास्ते में ये गाड़ी रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल स्टेशनों में ठहराव के साथ चलेगी |

कोच संरचना –
इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 02 जनरल, 03 स्लीपर, 13 एसी-III कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button