छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : शासकीय भूमियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त …

By lokesh sharma|20 Jun 2026, 12:49 PM
f X W

धमधा के ग्राम धरमपुरा में अतिक्रमणकारी के खिलाफ राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई

Advertisement
Advertisement

दुर्ग । जिला प्रशासन द्वारा शासकीय संपत्तियों एवं भूमियों के संरक्षण तथा अवैध कब्जों व अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए मैदानी स्तर पर निरंतर सजगता से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में अनुभाग धमधा के अंतर्गत ग्राम धरमपुरा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामले में राजस्व विभाग द्वारा त्वरित और प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

तहसीलदार धमधा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धरमपुरा स्थित शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए राजस्व विभाग की टीम द्वारा तत्काल मैदानी स्तर पर प्रभावी कदम उठाए गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हल्का पटवारी के माध्यम से संबंधित स्थल की विस्तृत एवं गहन तकनीकी जांच कराई गई। स्थल जांच के उपरांत पटवारी द्वारा प्रस्तुत किए गए अतिक्रमण प्रतिवेदन के आधार पर राजस्व न्यायालय द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। नियमों के तहत सख्त कानूनी रुख अपनाते हुए राजस्व विभाग द्वारा इस मामले में विधिवत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही संबंधित अतिक्रामक (अतिक्रमणकारी) को नोटिस जारी कर आगे वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तहसीलदार धमधा ने स्पष्ट किया है कि शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने या उन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मंत्री जायसवाल ने विद्यार्थियों से की मुलाकात, सुविधाओं का लिया फीडबैक; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins