छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छीरपानी जलाशय के कार्यों के लिए 8.10 करोड़ रूपए स्वीकृत

By kadwaghut|17 Sep 2025, 4:19 PM
f X W

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के विकासखण्ड बोड़ला के छीरपानी जलाशय की राम्हेपुर वितरक नहर एवं माईनरों का लाईनिंग कार्य हेतु 8 करोड़ 10 लाख 91 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

योजना के कार्य पूर्ण होने पर रूपांकित सिंचाई 573.96 हेक्टेयर के विरूद्ध 376.96 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति और बचत जल से 49.62 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 623.58 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 3 दिन बाद शुरू हुई डिजिटल एक्स-रे मशीन...

Related Articles

Back to top button