छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG : रेत और चूनापत्थर से भरे 3 हाईवा जब्त, प्रशासन की सख्त कार्रवाई …

बेमेतरा। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष जांच अभियान के दौरान रेत एवं चूनापत्थर से भरे 03 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। इनमें एक वाहन रेत से भरा था, जबकि दो हाईवा में चूनापत्थर का अवैध परिवहन किया जा रहा था। तीनों मामलों में कुल 1 लाख 500 रुपये की अर्थदण्ड राशि वसूली की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज शाखा की टीम ने 12 मई को मारो और आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर वाहनों को तत्काल जप्त कर पुलिस चौकी मारो में खड़ा कराया गया। संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण भी दर्ज किया गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ खान और खनिज अधिनियम, 1957 की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि खनिज संपदा के संरक्षण और शासन के राजस्व की सुरक्षा के लिए आगे भी लगातार जांच अभियान और कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button