छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: भंडारों में गूंजा स्वच्छता का संदेश, लघु मंडल कामठी लाइन नै लगाई जागरुकता की अलख…

By lokesh sharma|21 Sep 2026, 12:40 AM
f X W

Advertisement
Advertisement


दान-पात्रों और बैनरों के माध्यम से शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील, भंडारा समितियों से कचरे के उचित निपटान का आग्रह
राजनांदगांव। शहर में आयोजित होने वाले भंडारा कार्यक्रमों के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से लघु मंडल कामठी लाइन, राजनांदगांव द्वारा अनूठी पहल की गई है। मंडल की ओर से भंडारा स्थलों पर लगाए जाने वाले दान-पात्रों पर स्वच्छता एवं जागरुकता से जुड़े संदेश प्रदर्शित किए गए हैं। इन संदेशों के जरिए लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मंडल की ओर से बताया गया कि कामठी लाइन में प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं। इसी अवसर को स्वच्छता जागरुकता से जोड़ते हुए दान-पात्रों पर ‘स्वच्छता ही सेवा है’, ‘कचरा यहां डालें’, ‘कचरा नहीं संस्कार डालें’ जैसे संदेश लगाए गए हैं।

भंडारा समितियों से विशेष व्यवस्था की अपील

लघु मंडल कामठी लाइन ने सभी भंडारा समितियों एवं आयोजकों से कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता की विशेष व्यवस्था रखने की अपील की है। साथ ही भंडारा समाप्त होने के बाद उत्पन्न कचरे का उचित तरीके से निपटान सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। मंडल का कहना है कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ स्वच्छता को प्राथमिकता देकर शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने में सभी अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

‘स्वच्छता अपनाएं, शहर को सुंदर बनाएं’

जागरुकता संदेशों के माध्यम से लोगों से भोजन की थाली में उतना ही लेने की अपील भी की गई है, जितना वे खा सकें, ताकि भोजन की बर्बादी न हो और कचरा नालियों में जाने से रोका जा सके। मंडल ने नागरिकों से इस पहल में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि हर भंडारे में स्वच्छता का ध्यान रखा जाए तो राजनांदगांव शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

READ ALSO  सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की निःशुल्क परामर्श व जांच सुविधा।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins