छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : 14 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे शहरवासी …

By kadwaghut|13 Aug 2026, 3:46 PM
f X W

बिलासपुर : जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ (तिरंगा यात्रा) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सवेरे 7.30 बजे से शुरू होगा। वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा यात्रा को भी इस आयोजन में शामिल किया गया है।

 कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दौड़ के पूर्व वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसके बाद प्रतिभागी नेहरू चौक से सवेरे 7.30 बजे दौड़ शुरू करेंगे। यात्रा देवकीनंदन चौक, कम्पनी गार्डन, राघवेन्द्र राव सभा भवन, सदर बाजार और गोल बाजार मार्ग से होते हुए पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभाभवन स्थित लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न होगी। स्वतंत्रता दौड़ में जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी, एनएसएस, खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी तथा जिला मुख्यालय के स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई है।

          जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने नागरिकों से देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर में देशभक्ति से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहला : जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 से 31 अक्टूबर तक ...

Related Articles

Back to top button