छत्तीसगढ़
मोहला : जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 से 31 अक्टूबर तक …
मोहला | जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में युवाओं को अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। युवा उत्सव कार्यक्रम 28 अक्टूबर सुबह 11 बजे से मिनी स्टेडियम मोहला में होगा।
विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज और पारंपरिक वेशभूषा सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता होंगी। युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे, जबकि संगतकारों के लिए उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। जिला स्तरीय युवा उत्सव में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे।
अगली खबर लोड हो रही है...




