मोहला : योजना के प्रति लोगों को जागरूक करें पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दें…

मोहला , कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर कलेक्टर तनुजा सलाम ने जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। आगामी राज्योत्सव के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे दायित्वों का समय पर निर्वहन करने निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि योजना के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके। बस्तर मुन्ने अभियान की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत सैचुरेशन करने के निर्देश दिए। श्रमिक कार्ड, विधवा पेंशन व सामान्य प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कहा।
पॉलीगॉन सर्वे कार्य में तेजी लाएं और इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में पॉलीगॉन सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सर्वे कार्य पूर्ण करने तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करने के लिए कहा। वीबी जीराम जी योजना के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए नए कार्यों को स्वीकृत कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में रोजगारमूलक एवं विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहे और कार्यों की कमी न हो। संबंधित अधिकारियों को कार्यों की आवश्यकता के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।




