छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : दिघवाड़ी की 4 बाल वैज्ञानिकों ने लहराया परचम…

By kadwaghut|30 Oct 2026, 4:38 PM
f X W

मोहला/ मानपुर | राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को पीएम सेजस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहला में हुआ। इसकी मुख्य थीम सतत विकास के लिए विज्ञान व नवाचार था। प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दिघवाड़ी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रथम डोमेश्वरी पोटाई, हिना विश्वकर्मा रही। वैशाली साहू, माही नागराज ने द्वितीय स्थान हासि​ल किया। इनके मार्गदर्शक शिक्षक गुलाब कुमार सिन्हा ने बताया कि आदिवासी अंचल की पारंपरिक ज्ञान प्रणाली पर आधारित आयुर्वेदिक दवाई पर शोध किया गया है। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन, हाई स्कूल प्राचार्य सीमा वर्मा उपस्थित थीं

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर मौत का मंजर, बस-ट्रक की टक्कर में 5 की जान गई, 14 घायल

Related Articles

Back to top button