छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : जिले में निजी अस्पतालों की नियमित मॉनिटरिंग, रिकॉर्ड मेंटेन करने कहा…

By kadwaghut|30 Oct 2026, 4:33 PM
f X W

मोहला , जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर तनुजा सलाम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की जन्म-मृत्यु पंजीयन संबंधी बैठक हुई। बैठक में जिले के शासकीय व निजी चिकित्सालयों में होने वाली जन्म व मृत्यु की घटनाओं के समय-सीमा में पंजीयन, संबंधित अभिलेखों के संधारण तथा पंजीयन प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में निजी चिकित्सालयों के द्वारा निर्धारित अवधि में जन्म व मृत्यु की सूचना संबंधित पंजीयन इकाई को उपलब्ध कराने की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। अस्पतालों में मृत्यु के कारणों के चिकित्सा प्रमाणीकरण तथा संबंधित प्रपत्रों का नियमानुसार संधारण करने के निर्देश दिए। साथ ही जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों का यथास्थिति उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने जिले की प्रत्येक पंजीयन इकाई के अंतर्गत संचालित सभी निजी चिकित्सालयों की सूची संधारित करने तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

डिजिटलीकरण की समीक्षा की गई: जन्म-मृत्यु पंजीयन अभिलेखों का समुचित रखरखाव करने और पुराने अभिलेखों के डिजिटलीकरण की समीक्षा की। बैठक में पंजीयन, यूजर आईडी व पासवर्ड के दुरुपयोग तथा नकली प्रमाण पत्रों की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आमजन में जन्म-मृत्यु पंजीयन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया गया, ताकि जिले में पंजीयन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित व प्रभावी बनाया जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : CM विष्णु देव साय का आज महासमुंद और दुर्ग दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ...

Related Articles

Back to top button