छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव में रेलवे ओवरब्रिज पर दोपहिया छोड़ बाकी वाहनों की आवाजाही बंद, वैकल्पिक मार्ग तय

By lokesh sharma|09 Nov 2026, 6:05 PM
f X W

स्टेशन पारा अंडरब्रिज का निर्माण जारी, खैरागढ़ आने-जाने वाले वाहनों के लिए बदले रास्ते

राजनांदगांव। स्टेशन पारा रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस की एडवायजरी के अनुसार, रेलवे ओवरब्रिज से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का आवागमन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेश के परिपालन में स्टेशन पारा रेलवे अंडरब्रिज, लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 460 पर बॉक्स पुशिंग का कार्य 1 नवंबर से शुरू हुआ है। इसके 30 दिसंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है।

इन वैकल्पिक मार्गों से करें आवाजाही

  • दुर्ग–खैरागढ़ के चारपहिया वाहन: दोनों दिशाओं के वाहन टेडेसरा, सोमनी, नवागांव, कलडबरी और तिलई होते हुए ठेलकाडीह मार्ग का उपयोग करें।
  • नागपुर–खैरागढ़ के भारी वाहन: दोनों दिशाओं के वाहन इंदामरा, सुकुलदैहान और ठेलकाडीह मार्ग से आवाजाही करें।
  • राजनांदगांव से खैरागढ़ के छोटे चारपहिया वाहन: अंबेडकर चौक से ममतानगर–मोतीपुर अंडरब्रिज, नया ढाबा चौराहा और तिलई होते हुए जाएं।
  • खैरागढ़ से राजनांदगांव आने वाले हल्के चारपहिया वाहन: देशमुख होटल चौक से नया ढाबा और मोतीपुर अंडरब्रिज होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचें।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का उपयोग करने, संकेतकों का पालन करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। निर्माण स्थल के आसपास धीमी गति से वाहन चलाने और अनावश्यक प्रवेश से बचने को भी कहा गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  न बिल की चिंता, न जेब से खर्च! राजनांदगांव का खैरा बना देश का पहला 100% सोलर गांव

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button