छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन…

By kadwaghut|29 Oct 2026, 1:39 PM
f X W

मोहला | छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान व निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए तात्कालिक सहायता प्रदान करने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है।

योजनांतर्गत शिक्षण सत्र 2026-27 में आईआईटी, एम्स, आईआईएम, एनएलयू, एमबीबीएस, एनआईटी व आईआईआईटी जैसे संस्थानों में चयनित होकर प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय मोहला के अनुसार योजना का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित आवेदन प्रपत्र में अपना आवेदन 30 अक्टूबर तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास मोहला में रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप विभागीय पोर्टल eklavya.cg.nic.in से प्राप्त किया जा सकता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : सोमनी में फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट, खपरीकला में बनेगा वेयरहाउस...

Related Articles

Back to top button