Rajnandgaon: दिवाली की रात जुए की महफिल पर पुलिस की दबिश, 11 जुआरी पकड़े गए

छुरिया में दो जगह जुए पर छापा, 11 पकड़े गए

₹14,500 नकद और छह मोबाइल जब्त, दो मामले दर्ज
राजनांदगांव। छुरिया पुलिस ने 8 और 9 नवंबर की दरमियानी रात ग्राम कुमर्रा और पण्डरामटोला में छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में 11 लोगों को पकड़ा। दोनों स्थानों से कुल 14,500 रुपये नकद और छह मोबाइल फोन जब्त किए गए। नकदी और मोबाइल की कुल कीमत 36,100 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुमर्रा में दबिश देकर वेदराम साहू, कमलेश साहू, नेहरू यादव, पुरुषोत्तम कुतरे, पदुम मंडावी और रामकुमार साहू को रुपये का दांव लगाकर ताश खेलते पकड़ा गया। मौके से 5,100 रुपये नकद, तीन मोबाइल, ताश के पत्ते, तिरपाल और चार्जेबल बल्ब जब्त किया गया।
दूसरी कार्रवाई ग्राम पण्डरामटोला में हुई। यहां शेखर साहू, मुनवर साहू, धर्मेन्द्र साहू, सुनील उइके और परवेश उर्फ राजा कुरैशी को जुआ खेलने के आरोप में पकड़ा गया। इनके पास और जुए के फड़ से 9,400 रुपये नकद, तीन मोबाइल, ताश के पत्ते और प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई।
दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।


