छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : धनतेरस आज: सजे बाजार, ऑफर्स और सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट से बढ़ेगी ग्राहकों की भीड़…

By kadwaghut|06 Nov 2026, 3:52 PM
f X W

राजनांदगांव , दीपावली पर्व की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस के साथ होगी। धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ेगी। त्योहार के लिए बाजार सजकर तैयार हो गया है। वहीं पुलिस ने सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई। किसी तरह के आपराधिक घटनाओं को नियं​त्रित करने सिविल स्क्वायड भी तैनात किया गया है।

इधर धनतेरस पर सराफा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स व आटोमोबाइल सेक्टर में अच्छी खरीदी की उम्मीद है। दुपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वहीं बर्तन और सराफा बाजार के भी चमकने की उम्मीद है। सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट ने सराफा बाजार में भी खरीदी बढ़ा दी है। वहीं इलेक्ट्रानिक्स सहित अन्य सेगमेंट में ऑफर्स और फाइनेंस स्कीम ने खरीदी को आसान कर दिया है। धनतेरस पर पारंपरिक रुप से इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन बाजार में भी बड़ी खरीदी का अनुमान है। धनतेरस पर्व के लिए बाजार सजकर तैयार हो गया है।

शहर के बाजार में 100 जवान होंगे तैनात फिक्स पॉइंट भी बनाए गए त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने सख्त व्यवस्था की है। ट्रैफिक टीम के अलावा बाजार क्षेत्र में 100 पुलिस जवानों को तैनात किया जा रहा है। जवान मुख्य खरीदी वाले हिस्सों में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा फिक्स पॉइंट भी बनाए गए हैं। संदिग्धों और उठाईगिरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सिविल स्क्वॉड टीम भी बाजार क्षेत्र में तैनात रहेगी। पेट्रोलिंग टीम भी बाजार में गश्त करेगी।

भीतरी क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ा, बाहर रहेंगे चारपहिया वाहन त्योहार के पहले खरीदी के लिए बाजार में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। गुरुवार को भी सुबह से देर शाम तक बाजार में जमकर खरीदी हुई। इससे भीतरी इलाके में ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ गया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने गुरुवार से ही भीतरी इलाकों में चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके लिए ट्रैफिक जवानों को सख्ती से मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। बाजार के बाहर अलग-अलग हिस्सों में पार्किंग पाइंट बनाए जा रहे हैं।

READ ALSO  धमतरी की पीएम जनमन आवास कॉलोनी का मॉडल बना आकर्षण का केंद्र

पसरा वालों को राहत, पुरानी जगह पर ही लगाने अनुमति, विवाद थम गया इधर जय स्तंभ चौक में पसरा लगाने को लेकर चल रहा विवाद भी थम गया है। चार दिनों तक चले विवाद के बाद प्रशासन ने चौक में ही पसरा लगाने की अनुमति दे दी है। इससे छोटे दुकानदारों को भी बड़ी राहत मिली है। पसरा के लिए जगह फिक्स कर दिया गया है। जहां त्योहार के दौरान दुकानें लगाकर अपना सामान बेच सकेंगे। इधर शहर के अलग-अलग हिस्सों में पार्किंग पाइंट भी तय कर दिए गए है। ताकि व्यवस्था प्रभावित न हों।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button