छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 1 करोड़ की कार जीतने का दिया झांसा, लक्की ड्रॉ के नाम पर 9.61 लाख रुपये की ठगी…

By kadwaghut|06 Nov 2026, 4:18 PM
f X W

राजनांदगांव , सोशल मीडिया पेज फॉलो करने पर लक्की ड्रा में एक करोड़ की कार जितने का झांसा देकर किसान से ठगी कर ली गई। आरोपी ने किसान से 9 लाख 61 हजार रुपए की ठगी की है। शिकायत के बाद खैरागढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

खैरागढ़ के बढ़ईटोला में रहने वाले रोमलाल वर्मा ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक पेज को फॉलो किया था। जिसके बाद उनके मोबाइल नंबर फोन आया। उन्हें पेज फॉलो करने पर लक्की ड्रा में 1 करोड़ की कार और 1 लाख रुपए नगद जीतने का झांसा दिया। उन्हें रकम भेजने क्यूआर कोड मांगा गया।

​रोमन ने क्यूआर कोड संबंधित मोबाइल में भेजा। इसके बाद लगातार प्रो​सेसिंग चार्ज के नाम पर उनके रुपए लिए गए। इस तरह रोमन ने 9 लाख 61 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दिवंगत विधायक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ...

Related Articles

2

Back to top button