राजनांदगांव : भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान रही अव्वल…

राजनांदगांव | महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत परियोजना छुरिया के ग्राम हालेकोसा में किशोरी बालिकाओं के सशक्तीकरण, व्यक्तित्व विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक किशोर माहेश्वरी ने किशोरी बालिकाओं को एंगर मैनेजमेंट एवं व्यक्तित्व विकास पर मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य निर्धारण का महत्व बताया। वही स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ टिकेश्वर साहू ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण की आवश्यकता एवं उपयोगिता की जानकारी दी।
परियोजना अधिकारी कमलवती मरकाम ने मासिक धर्म स्वच्छता पर बालिकाओं को महत्वपूर्ण एवं आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर मेरे सपनों का भविष्य विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, लतिका द्वितीय एवं टेमिन तृतीय रही। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, कृतिका द्वितीय एवं टेमिन तृतीय स्थान पर रही।
विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 किशोरी बालिकाओं को कॉपी-पेन वितरित किए गए तथा पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी कमलवती मरकाम, चंद्रहास घृतलहरे, पर्यवेक्षक भारती पोर्ते, सौम्या चौबे आदि मौजूद रहे।




